ताजा खबरपुणेशहर

बांबू में उद्योग क्रांति लाने की क्षमता – निदेशक अजित ठाकुर

पुणे बांबू महोत्सव 2025 का शुभारंभ

Spread the love

 

पुणे. “पुणे बांबू महोत्सव सिर्फ एक उत्सव नहीं है; यह एक हरित और सतत भविष्य की ओर बढ़ने का कदम है। बांबू में उद्योगों में क्रांति लाने और समाज को सशक्त करने की अद्भुत क्षमता है,” यह विचार बांबू सोसायटी ऑफ इंडिया, महाराष्ट्र चैप्टर के निदेशक अजीत ठाकुर ने व्यक्त किए.

पुणे के स्वारगेट स्थित गणेश कला क्रीड़ा मंच में बहुप्रतीक्षित पुणे बांबू महोत्सव 2025 के तीसरे संस्करण का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। यह ‘ग्रीन गोल्ड’ महोत्सव, जो बांबू के बहुआयामी उपयोग को प्रदर्शित करता है, 23 से 27 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

उद्घाटन के दौरान, पहले दो आगंतुक नवनीता कृष्णन और विक्की बारवकर ने फीता काटकर महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर एमआईटी एडीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिज़ाइन के निदेशक डॉ. नचिकेत ठाकुर ने कहा, “बांबू, जिसे ‘ग्रीन गोल्ड’ के नाम से जाना जाता है, दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। यह स्थायित्व और बहु उपयोगिता का प्रतीक है। ज़ीरो वेस्ट के सिद्धांत पर आधारित, बांबू का उपयोग निर्माण, हस्तकला, पर्यावरण संरक्षण और खाद्य उत्पादों में किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, इस महोत्सव का आयोजन किया गया है ताकि लोग बांबू की उपयोगिता और संभावनाओं का अनुभव कर सकें।”

इंटरएक्टिव विज्ञान प्रदर्शन
इस महोत्सव के आकर्षणों में मुंबई के नेहरू साइंस सेंटर द्वारा आयोजित एक इंटरएक्टिव विज्ञान प्रदर्शन शामिल है। यह प्रदर्शन विज्ञान और स्थिरता की अवधारणाओं पर आधारित शैक्षणिक और मनोरंजक जानकारी प्रदान करेगा।

महोत्सव की विशेषताएं
महोत्सव में बांबू के विभिन्न उपयोगों पर आधारित कार्यक्रम और प्रदर्शन किए जा रहे हैं .

बांबू निर्माण और डिज़ाइन: नवीन बांबू आर्किटेक्चर का प्रदर्शन।
हस्तकला प्रदर्शन: सुंदर बांबू कलाकृतियों का संग्रह।
उत्पाद बिक्री: योगा वियर, इनरवियर जैसे अनोखे बांबू उत्पाद।
बांबू खेती और प्रसंस्करण: बांबू उगाने और प्रोसेसिंग के तरीकों पर मार्गदर्शन।
बांबू मशीनरी: उद्योग के लिए आवश्यक उपकरणों का प्रदर्शन।
सशक्तिकरण कार्यक्रम: महिलाओं और युवाओं के लिए उद्यमशीलता के अवसर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button